Covid-19 : 24 घंटे में मिले करीब 29 हजार मरीज, 500 मौतें, अमेरिका में और बिगड़े हालात

पटना : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28701 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 500 संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिवों की कुल संख्या 8 लाख 78 हजार 254 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 23174 हो गया। बता दें 24 घंटे में सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां 7827 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। तमिलनाडु में 4244, कर्नाटक में 2627, आंध्रप्रदेश में 1933 और दिल्ली में 1573 नए मरीज मिले हैं। दुनिया में कोरोना आंकड़ों में काफी इजाफा हुआ है। अब कुल मरीजों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 6 हजार 252 हो गई है। इनमें से 5 लाख 69 हजार 028 की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज आए
दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। यहां हर दिन कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। यहां 24 घंटे में एक दिन में सबसे ज्यादा 66528 मरीज मिले हैं। अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 32 लाख 42 हजार 73 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *