Covid-19 : बिहार में कोरोना पहुंचा 6 हजार के करीब, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 365 मरीज मिले

पटना : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण गुरुवार को करीब 6 हजार लोगों तक पहुंच गया। इस दिन 250 नए पॉजिटिव केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर में 109 नए मरीजों की सूची जारी की। फिर रात में दूसरी सूची जारी की, जिसमें 141 नए संक्रमितों की जानकारी दी। जबकि बीते 24 घंटे में 365 मरीज मिले चुके हैं। सूबे में कोरोना वायरस से अब 5948 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। जबकि 35 मरीजों की जान जा चुकी है। राहत की बात है कि 3100 मरीज भी स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार की रात जारी सूची के अनुसार सहरसा में 3, लखीसराय में 1, खगड़िया में 7, बेगूसराय में 5, नवादा में 4, किशनगंज में एक, पटना में तीन, औरंगाबाद में 17, रोहतास में एक, भागलपुर में पांच, सीवान में 36, सारण में 3, अरवल में एक, मुंगेर में 36, गया में दो, दरभंगा में 5 और गोपालगंज में 7 नए मरीज मिले हैं।

औरंगाबाद में दरोगा दंपति और सारण में ड्यूट पर तैनात जवान पॉजिटिव निकला
औरंगाबाद में गुरुवार को कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले। इनमें दरोगा दंपति भी हैं। सारण में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यहां कुल नौ केस आए। इनमें दरियापुर निवासी छह और सोनपुर के दो मरीज हैं। इतना ही नहीं बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात 51 वर्षीय होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *