Covid-19 : बिहार में आज मिले 95 नए पॉजिटिव, सूबे में 6043 लोग संक्रमित

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार की दोपहर में 95 और पॉजिटिव मिले। अब सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6043 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 12 जून की शाम 4 बजे तक एक लाख 16 हजार 671 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें 6043 पॉजिटिव केस आए हैं। इस दिन मिले पॉजिटिवों में मधुबनी में 10, बेगूसराय में 4, रोहतास में 12, पटना में एक, लखीसराय में दो, जहानाबाद में एक, जमुई में एक, कटिहार में 11, समस्तीपुर में 8, बक्सर में 6, अरवल में 3, भोजपुर में 1, अररिया में 1, सहरसा में 8, भागलपुर में 11 नए मरीज मिले हैं।

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1607
झारखंड में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 1607 लोग आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में 54 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां एक लाख 170 सैंपलों की जांच हुई है। इसमें 1607 पॉजिटिव केस आए हैं। फिलहाल 961 एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *