Covid-19 : बिहार में 1.51 लाख सैंपलों की जांच, सबसे ज्यादा संक्रमित पटना में, भागलपुर दूसरे नंबर पर

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण 7380 लोगों तक पहुंच चुका है। 50 लोगों की मौत हो गई। सूबे में सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी पटना में मिले हैं। यहां 377 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 223 मरीज स्वस्थ हो गए। जबकि 2 की मौत हो गई। दूसरे नंबर पर भागलपुर है। यहां 348 मरीज मिले हैं। इनमें 266 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। एक की मौत हुई। जबकि 81 मरीजों का इलाज जारी है। तीसरे नंबर पर बेगूसराय है, जहां 347 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 266 स्वस्थ हुए और 3 तीन लोगों की जान चली गई। फिलहाल 69 लोगों का इलाज चल रहा है। चौथे नंबर पर मधुबनी जिला है। यहां 325 मरीज मिले हैं। इनमें 161 लोग स्वस्थ हो गए। एक की मौत हो गई। वहीं, 163 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 20 जून तक सूबे में 1 लाख 51 हजार 148 सैंपलों की जांच की गई है।

देश में 24 घंटे में मिले 14 हजार 516 नए मरीज
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। उक्त समय में 14 हजार 516 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 375 मरीजों की जान चली गई। कुल 12 हजार 948 लोगों की मौत हो चुकी है। अब संक्रमित की संख्या 3 लाख 95 हजार 048 हो गई है। राहत की बात है कि 24 घंटे में 1828 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। दुनिया में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 86 लाख 56 हजार 037 हो गया है। फिलहाल 39 लाख 52 हजार 758 मरीज एक्टिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *