‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’ जानें योग दिवस पर किस साल क्या थीम रहा

पटना : 21 जून यानी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस साल का थीम है- घर पर योग, परिवार के साथ योग। इस थीम को कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर रखा गया है। सरकार ने लोगों से घर पर ही योग करने की अपील की है। बता दें हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अलग-अलग थीम होता है। 2015 का थीम था- सामंजस्य और शांति के लिए योग। 2016 में थीम था- युवाओं को जोड़ें। इसके बाद 2017 में योग दिवस का थीम रखा गया- स्वास्थ्य के लिए योग। फिर 2018 में योग दिवस का थीम रहा- शांति के लिए योग। साल 2019 में थीम था- जलवायु क्रिया के लिए योग।

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दी मान्यता
11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मान्यता दी। इसके बाद 2015 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *