Covid-19 : अमेरिका में वैक्सीन का पहला टेस्ट सफल, 18-55 साल के लोगों पर हुआ था ट्रायल

पटना : दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका जल्द कोरोना से राहत पा सकता है। यहां की मॉडर्ना कंपनी ने एक वैक्सीन तैयार किया है, जिसका पहला ट्रायल सफल रहा है। यह ट्रायल 18 साल से 55 साल के उम्र के लोगों पर किया गया था। तीन चरणों में ट्रायल होना है। पहले ट्रायल के सफल होने के बाद अमेरिका में उम्मीद की किरण दिखने लगी है। बता दें यहां 34.8 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 1.38 लाख मरीजों की जान जा चुकी है। कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं, पूरी दुनिया में अब तक 1.32 करोड़ से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें से 5.76 मरीजों की मौत हो गई है।

45 स्वस्थ लोगों पर हुआ था ट्रायल
मॉडर्ना कंपनी ने 45 स्वस्थ लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया था। इन लोगों पर वैक्सीन के ट्रायल के बाद उनमें सिरदर्द, कमर दर्द और हल्का बुखार आया, लेकिन यह किसी परेशानी का कारण नहीं है। कंपनी 27 जुलाई तक लेट स्टेज ट्रायल करने वाली है। अगर, वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में भी सफल रहा तो इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *