Couple sleeping together-Bihar Aaptak

नालंदा में देवर-भाभी ने किया सुसाइड, बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए थे दोनों

पटना। रिश्ते का तारतार करने वाली घटनाएं अक्सर ही हमें सुनने को मिलती हैं। नवरात्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपको घिन्न आने लगेगी। दरअसल, एक महिला की पांच महीने पहले शादी हुई थी। उसका पति बाहर रहता था। इसी दौरान उसे अपने देवर से प्यार हो गया। दोनों फिजिकल रिनेशन में भी आ गए। एक दिन दोनों को घरवालों ने बंद कमरे में गलत काम करते पकड़ लिया और फिर दोनों ने शर्म के कारण अपनी जिंदगी ही खत्म कर दी। यह घटना नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के बिगहा गांव की है।

मृतक नालंदा जिले के बिगहा गांव निवासी बिलास राउत का 22 वर्षीय पुत्र ललित कुमार और उनकी बहू काजल कुमारी है। एक ही घर में दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया ह। जानकारी के अनुसार पांच माह पहले काजल की शादी हुई थी। काजल का पति रौशन कुमार दूसरे शहर में रहकर काम करता है। परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया था, जिसके बाद दोनों खुद को कमरे में बंदकर जहर खा लिया। हादसे के तुरंत बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें विम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार के अनुसार पुलिस शवों के पोस्टमार्टम करवा रही है। परिजन जहर खाकर खुदकुशी बता रहे हैं, लेकिन गांव में चर्चा किसी और बात को ही लेकर हो रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *