धोनी बने सुपरहीरो, खुद की बनाई वेब सीरीज से एक्टिंग में रखा कदम

पटना: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब वेब सीरीज में नजर आएंगे। धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी ने अर्थव: ओरिजिन वेब सीरीज बनाई है। इसमें धोनी सुपरहीरो बने हैं। कंपन की मैनेजिंग डायरेक्टर धोनी की पत्नी साक्षी हैं। धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्थव: का फर्स्ट लुक जारी किया है।

रहस्मई अघोरी की यात्रा पर बनी वेब सीरीज
धोनी ने पोस्ट किया- ‘मुझे अपने नए अवतार अथर्व: द ओरिजिन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस वेब सीरीज के लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा हैं। बता दें टीजर में धोनी युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिख रहे हैं। इसमें वह राक्षसी सेना के खिलाफ लड़ते दिखाई देंगे। यह नॉवेल की थ्रिलिंग सीरीज है। बताया कि यह बुक एक माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन है, जो एक रहस्यमई अघोरी की यात्रा बताती है। इस वेब सीरीज के जरिए समाज के मिथक को तोड़ने का प्रयास भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *