डॉक्टर से 18.84 करोड़ रुपए की ठगी, मुंबई के 5 कारोबारियों ने न प्रॉपर्टी दी, न पैसे लौटा रहे

पटना: मुंबई के पांच कारोबारियों ने पटना के एक डॉक्टर से बड़ी रकम की ठगी की है। कंकड़बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रगुप्त नगर निवासी डॉ. अरविंद कुमार से 18.84 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। डॉ. अरविंद के अनुसार मुंबई के पांच कारोबारियों ने मुंबई में प्रॉपर्टी दिलाने के लिए उक्त पैसे लिए थे। डॉक्टर की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोखंडवाला के मनोज सेनानी, उनकी पत्नी अंजली सेनानी, अंधेरी वेस्ट निवासी सुमित चावला और उनकी पत्नी शबाना चावला और बांद्रा के दिलीप मेहता के खिलाफ पत्रकारनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़त डॉ.अरविंद के अनुसर मुंबई आने-जाने के दौरान मनोज सेनानी और अंजली सेनानी से उनकी पहचान हुई। 2016 में दोनों किसी काम से पटना आए और डॉक्टर से मिले। उन्होंने डॉक्टर को मुंबई में बड़ा प्रॉपर्टी देने की डील की। डॉक्टर ने बताया कि मनोज की पत्नी अंजली ने तीन अन्य लोगों से उनको मिलवाया। इसके बाद डॉ. अरविंद ने कई किस्तों में उन पांच लोगों को अब तक 16.50 करोड़ लिए हैं। इन लोगों ने कुल 18.84 करोड़ रुपए ऐंठे हैं।

डॉक्टर ने पुलिस को दिया एग्रीमेंट के कागज
डॉक्टर अरविंद ने पुलिस को मुंबई के उन पांच लोगों के साथ एग्रीमेंट की कॉपी भी दी है। उन्होंने बताया कि ठगों ने उनके साथ तीन एग्रीमेंट बनाए थे, लेकिन अब तक न उन्हें प्रॉपर्टी मिली है और न ही अब पैसे लौटे रहे हैं। पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *