गिरिराज सिंह को ढूंढ़िए, इनाम मिलेगा, बेगूसराय के लोग अपने सांसद को खोज रहे

पटना : भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह लापता हैं। उनको खोजने वाले को इनाम मिलेगा। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि बेगूसराय की गलियों में इसका पोस्टर चिपका है। निवेदक में जनता लिखा है। पोस्टर काफी वायरल हो चुका है। हालांकि इसे लगवाने वाले का पता नहीं चल सका है। दूसरी ओर इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस द्वारा सांसद गिरिराज को बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय की मिट्‌टी से जुड़े नेता हैं लॉकडाउन से पहले वे हर सप्ताह बेगूसराय के लोगों की बात सुनने के लिए आते थे। फिलहाल कोरोना काल के कारण जनता के बीच नहीं जा रहे हैं। लेकिन, वह अपने कार्यकर्ताओं से बराबर क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं।

जिले के प्रमुख जगहों पर लगे हैं पोस्टर
सांसद गिरिराज सिंह के लापता होने का पोस्टर बेगूसराय के सिविल कोर्ट, डीईओ ऑफिस, कलेक्ट्रेट, नगर पालिका कार्यालय समेत प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा गलियों में लगा है। बीजेपी जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *