बिहार में कोरोना से पहली मौत, प्रधान सचिव ने की पुष्टि, एक और पॉजिटिव केस मिला

पटना : देश के अलग-अलग राज्यों के बाद कोरोना वायरस से बिहार में पहली मौत हो गई है। इसकी पुष्टि प्रधान सचिव ने कर दी है। बताया जाता है कि मुंगेर निवासी पटना एम्स में भर्ती था। एम्स में मरीज अपना किडनी का इलाज करा रहा था। साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित था। इसके अलावा पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिचर्स इंस्टीच्यूट में दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बता दें कि अब तक बिहार में कोरोना से मौत या पॉजिटिव केस मिलने का यह पहला मामला है। जिस मरीज की मौत हुई है वह सऊदी अरब से लौटा था और एम्स में भर्ती था। 38 वर्षीय सैफ का शव उसके परिवारवालों को सौंप दिया गया है। वहीं, पॉजिटिव मिले मरीज को भर्ती रखा गया है। वह स्कॉटलैंड से लौटा था।

बिहार आने वाले लोगों की होगी स्क्रिनिंग
बिहार में आने वाले हर किसी की अब स्क्रिनिंग होगी। मुख्यमंत्री ने इसका आदेश जारी कर दिया है। अब तक विदेश से आने वाले लोगों की ही स्क्रिनिंग की जा रही थी, लेकिन बिगड़ते हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर पिछले एक महीने से आने-जाने वाले लोगों की स्क्रिनिंग की जा रही है। अब तक करीब 253089 लोगों की स्क्रिनिंग की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *