राज्यसभा के लिए बिहार के पांचों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, सभी को प्रमाण-पत्र भी मिले

पटना : राज्यसभा के लिए जनता दल यू (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजद की ओर से प्रस्तावित पांचों उम्मीदवार बुधवार को निर्विरोध सदस्य चुने गए। इसके साथ ही इन पांचों उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र भी दे दिया गया है। बता दें कि बिहार से हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, विवेक ठाकुर, प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया था। इनमें हरिवंश नारायण सिंह जदयू से, रामनाथ ठाकुर भी जदयू से, विवेक ठाकुर भाजपा से, प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह राजद की ओर से उम्मीदवार बनाए गए थे। गौरतलब है कि 26 मार्च को इसका चुनाव होना है। जबकि नाम वापस लेने की तिथि 18 मार्च तक थी।

दो उम्मीदवार पहली बार जाएंगे राज्यसभा
बता दें कि बिहार से राज्यसभा जाने वाले पांच उम्मीदवारों में दो ऐसे उम्मीदवार हैं, जो पहली बार राज्यसभा जाएंगे। इनमें राजद के अमरेंद्रधारी सिंह और भाजपा के विवेक ठाकुर हैं। बता दें कि अमरेंद्रधारी सिंह का राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है और बिजनेसमैन हैं। इन्होंने अब तक शादी भी नहीं की है और पटना के रहने वाले हैं। वहीं, विवेक ठाकुर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सीपी ठाकुर के बेटे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *