दरभंगा से अब कोलकाता के लिए भी फ्लाइट, ट्रायल हो गया

पटना : आठ नवंबर से शुरू हुए दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब यहां से कोलकाता के लिए फ्लाइट मिलेगी। हालांकि इसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन इसका ट्रायल मंगलवार को पूरा हो गया। इस दिन कोलकाता से स्पाइस जेट की बमबाडियर क्यू-400 फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची। बताया जाता है कि उक्त फ्लाइट कोलकाता से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी और दरभंगा एयरपोर्ट पर शाम 4:24 बजे लैंड की। हालांकि आधिकारी इसके ट्रायल की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
Advt Grt Studio

तीन महानगरों के लिए शुरू है सेवा
फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट से तीन महानगरों के लिए फ्लाइट उड़ रही है। दरभंगा से राजधानी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के फ्लाइट सर्विस है। आठ नंवबर से इन तीनों महानगरों के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट उड़ रही है। बता दें 90 के दशक में दरभंगा से कोलकाता के लिए भी फ्लाइट सर्विस थी।

बिहार का सबसे लंबा रनवे
दरभंगा एयरपोर्ट पर बिहार का सबसे लंबा रनबे बनाया गया है। इसको देखते हुए स्पाइस जेट ने एक साथ 189 यात्रियों के बैठने वाली फ्लाइट लाया है। यहां दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने के लिए बुकिंग पहले से ही शुरू है। गौरतलब है कि दरभंगा एयरपोर्ट से 1950 से 1963 के बीच कोलकाता के लिए हवाई सेवा थी। दरभंगा एविएशन नाम की फ्लाइट चलती थी। फिर 1963 में कंपनी बंद हो गई और एयरपोर्ट एयरफोर्स को सौंप दिया गया था। बता दें एयरपोर्ट के उद्‌घाटन से पहले यहां  स्पाइस जेट ने सभी जरूरी सेवाएं और कर्मचारी बहाल कर दिए हैं। टर्मिनल से यात्रियों को फ्लाइट तक ले जाने के लिए स्पाइट जेट ने चार लग्जरी बसें सिक्किम से मंगवाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *