पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की हो गई अदला-बदली, मुंबई जाने वालों को बेंगलुरु के विमान में बैठा दिया

पटना : पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की अदला-बदली के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बवाल को बढ़ता देखकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने अपनी गलती मानी और यात्रियों से माफी मांगी। एक कर्मचारियों की लापरवाही से मुंबई जाने वाले यात्रियों को बेंगलुरु की फ्लाइट में बैठा दिया गया। जब यात्रियों को पता चला कि यह फ्लाइट मुंबई नहीं, बल्कि बेंगलुरु जा रही है तो उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। फिर एयरपोर्ट पदाधिकारियों की अपील पर यात्री बगल में खड़ी मुंबई वाली फ्लाइट पर जाकर बैठे। दरअसल, रविवार की रात 6E 235 INDIGO की फ्लाइट का डिपार्चर 10:30 होना था। वहीं, INDIGO 6E 257 बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट भी थी, जिसका डिपार्चर टाइम 11 बजे शिड्यूल्ड था। इंडिगो कंपनी के बोर्डिंग स्टाफ की लापरवाही से मुंबई जाने वाले यात्रियों की बोर्डिंग बेंगलुरु की फ्लाइट में करवा दी गई। जबकि विमान अपने सही वे में लगा था। ऐसे में बोर्डिंग पास की चेकिंग में लापरवाही इतना बड़ा बवाल मचा।

पटना से एक दिन में फ्लाइट से सबसे अधिक 9686 यात्री हुए रवाना
पटना एयरपोर्ट से एक दिन में सबसे अधिक यात्री रविवार को रवाना हुए। इस दिन यहां से 9686 लोगों ने अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरा। इससे पहले यह संख्या 8470 थी। छठ के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट लगे हैं। ऐसे में पटना एयरपोर्ट पर सबसे अधिक यात्रियों का आवागमन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम में 6 बजे रात 8 बजे तक हो रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक रविवार को दो स्लॉटो में नौ-नौ विमानों ने टेकऑफ किया है। दोपहर दो बजे से दोपहर चार बजे के बीच सात फ्लाइट उड़ी है। इसमें लगभग 1200 यात्री रवाना हुए। इंडिगो एयरलाइंस से 5300 यात्री रवाना हुए हैं। वहीं, अन्य शहरों से पटना आने वालों की संख्या करीब 7 हजार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *