बिहार की ग्लैमरस गर्ल ऋषिका सिंह आज से ‘लवपंती’ में निगेटिव रोल में आएंगी नजर

पटना : आजाद टीवी और एमएक्स प्लेयर पर आज से शुरू हो रहे शो लवपंती में निगेटिव रोल में बिहार की पॉलिटिव गर्ल नजर आएंगी। छपरा की रहने वालीं ऋषिक सिंह चंदेल का इस शो में अब तक का सबसे अलग अभिनय दिखेगा। यही वजह है कि लवपंती को लेकर ऋषिका सिंह काफी चर्चा में हैं। इससे पहले वह एंड टीवी पर जय संतोषी मां में नजर आईं थी और अब एक दम से निगेटिव किरदार में उनको देखने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। जय संतोषी मां से पहले ऋषिका सिंह ने दूरदर्शन पर नई सोच में मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। कलेक्टर बहू, सीआईडी, भाभी जी घर पे हैं जैसे शो में काम कर चुकीं हैं। ऋषिका का एक शो कलर्स टीवी पर ‘विद्या’ प्रसारित हुआ। दमदार अभिनय दिखाने वालीं ऋषिका लंबे समय से मुंबई में रह रहीं हैं। कई टीवी विज्ञापनों में नजर आईं हैं। कोविड काल में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का भी विज्ञापन किया था। अब उनका नया शो लवपंती आजाद टीवी और एमएक्स प्लेयर पर भी आएगा। यह शो सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित किया जायेगा। शो का निर्माण महेश पांडेय प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।

अपने टैलेंट के बल पर इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रहीं
ऋषिका सिंह चंदेल मूल रूप से छपरा से रहने वाली हैं और सिर्फ अपने टैलेंट के बल पर वह टीवी इंडस्ट्री में धूम मचा रहीं हैं। लगातार उन्हें टीवी शो और विज्ञापन मिल रहे हैं। अपने काम में बेहतर होने के साथ ही वह व्यक्तिगत रूप से भी बहुत मिलनसार और खुशमिजाज हैं। इतना ही नहीं ऋषिका अपने आउटफिट, लुक और ग्लैमर को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *