बड़ी खबर : सीवान डीएम ऑफिस के बाहर चार महिलाओं ने खुद को लगाई आग

पटना : सीवान में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर चार महिलाओं ने सामूहिक आत्मदाह के लिए खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने चारों की जान बचाई। महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंची और खुद को किरोसिन नहलाकर आग लगा ली। बताया जाता है कि महिलाएं बड़हरिया पुलिस की कार्यशैली से नाराज थीं। बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस उनके आवेदन पर कार्यवाही नहीं कर रही थी। हार-थक कर महिलाओं ने जान देने की कोशिश की।

चार महीने पूर्व गुम बच्चे को नहीं खोज रही पुलिस
जिन महिलाओं ने आत्महत्या का प्रयास किया, उनके घर का एक बच्चा चार महीने से लापता है। घर वालों ने बड़हरिया पुलिस में आवेदन देकर बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है, लेकिन पुलिस अब तक बच्चे को नहीं खोजी है। इससे निराश होकर महिलाओं ने सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *