गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन के महाकाल मंदिर में जा रहा था पूजा करने

पटना : चर्चित कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे उज्जैन से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा करने जा रहा था, तभी एक सुरक्षाकर्मी ने उसे पहचान लिया। उक्त सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। बता दें कि कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर उसके गुर्गों ने हमला बोल दिया था, जिसमें डीएसपी देवेंद्र मिश्र समेत आठ जवान शहीद हो गए थे। तब से पुलिस विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी।

फरीदाबाद में होने का भी था दावा
विकास दुबे के बुधवार को फरीदाबाद में होने का दावा किया गया था। एक होटल के सीसीटीवी फुटेज में दिखा था। इसके साथ ही नोएड फिल्म सिटी में गैंगस्टर द्वारा सरेंडर करने का भी कयास लगाया जा रहा था, जिसको लेकर फिल्म सिटी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती थी। विकास की गिरफ्तारी से पहले उसके बेहद करीबी प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। प्रभात को पुलिस ने फरीदाबाद के एक होटल से पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि प्रभात पुलिस हिरासत से भाग रहा था और पुलिस को उस पर गोलियां चलानी पड़ी। वहीं, रणबीर को पुलिस ने इटावा में मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *