Covid-19 : कोरोना से 24 घंटे में 487 मौतें, 24879 नए मरीज मिले

पटना : देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 487 लोगों की मौत 24 घंटे में हो गई। अब तक 21129 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं,7 लाख 67 हजार 296 लोग संक्रमित हुए हैं। 24 घंटे में 24879 नए मरीज मिले हैं। बता दें 24 घंटे में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। यहां 6603 नए मरीज मिले, जबकि 198 लोगों की जान चली गई। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 3756 नए पॉजिटिव और 64 की मौत हुई। तीसरे नंबर पर कर्नाटक है। यहां 2062 नए मरीज मिले और 54 लोगों की जान गई। चौथे नंबर पर दिल्ली है। यहां 2033 नए केस आए। वहीं, 48 मरीजों ने जान गंवाई। तेलंगाना में 1924 नए मरीज मिले हैं।

दुनिया में 1.20 करोड़ लोगों तक पहुंचा संक्रमण
कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया भर में एक करोड़ 20 लाख 37 हजार 559 लोगों तक पहुंच चुका है। इनमें 49 लाख 5 हजार 972 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 5 लाख 49 हजार 401 लोगों की जान चली गई है। कोरोना संक्रमण में अमेरिका पहले स्थान पर है। यहां 30 लाख 54 हजार 695 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक लाख 32 हजार 299 लोगों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *