SAREGAMA CMD Vikram Mehra and Bhojpuri Cinema-Bihar Aaptak

Golden Era : ‘पानी-पानी’ की सक्सेस के बाद सारेगामा सीएमडी ने कहा-अब भोजपुरी फिल्मों पर भी करेंगे काम

पटना। अगर हम यह कहें कि अब भोजपुरी का गोल्डन एरा आने वाला है तो यह गलत नहीं होगा। जी हां, लोग भले भोजपुरी सिनेमा या कलाकारों पर ब्लेम लगाएं कि कंटेंट के साथ खिलवाड़ हो रहा है या आमलोगों से दूर हो रही भोजपुरी। पर, सच यह भी है कि लोगों के करीब भी जा रही है भोजपुरी। अगर यह सच नहीं होता तो फिल्में या गाने लोगों को इतना पसंद नहीं आता। ताजा उदाहरण खेसारीलाल यादव, अक्षरा सिंह व रैपर बादशाह का गाना पानी-पानी है, जिसे करोड़ों लोगों ने पसंद किया।

भोजपुरी कलाकारों का सितारा अब देश ही नहीं दुनियाभर में बुलंद होगा। अब सारेगामा कंपनी भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करेगी। सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा ने कहा कि अब भोजपुरी भी मुंबइया फिल्मों के साथ पंजाबी और साउथ के कलाकारों के साथ खड़ा हो रहा है। यह भोजपुरी समाज के लिए गर्व की बात है। विक्रम ने कहा कि गाने ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्में भी ग्लोबल स्तर पर छाएंगी। भोजपुरी की मिठास दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाएगी। हम आने वाले दिनों में भोजपुरी फिल्मों पर भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा में अभी स्कोप है। लोग भी भोजपुरी सिनेमा व गाने को अब पहले से ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा ने कहा कि यह हमारा पहला प्रयास था और इसकी सफलता से हम काफी उत्साहित हैं। आने वाले समय में हम भोजपुरी कलाकारों को एक मंच देते रहेंगे, जहां से वे भोजपुरी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दुनिया भर के सामने कर पाएंगे। मैं लखनऊ से आता हूं, इसलिए मैं भोजपुरी की लोकप्रियता को जानता हूं। ऐसे में हमने एक प्रयोग के तहत बादशाह से भोजपुरी रैप के लिए अनुरोध किया था। इस अनुरोध को उन्होंने स्वीकार कर लिया। हम एक बेहतर कोलैबोरेशन के साथ शानदार गाना लाने में सफल रहे। लोग भोजपुरी को अब पहले से ज्यादा पसंद करने लगे हैं और इसलिए हमें लगता है कि भोजपुरी अब दुनिया में फैलनी चाहिए, जिसे सारेगामा प्रमोट करेगी।

बता दें कि बादशाह व आस्था गिल के हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अक्षरा सिंह को साथ लेकर विक्रम ने शानदार भोजपुरी गाना बनाया। यह गाना अभी नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

बॉलीवुड रैपर बादशाह के ग्लोबल हिट सॉन्ग पानी पानी का भोजपुरी वर्जन इन दिनों वायरल हो चुका है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा के दो सेंसेशन जोड़ी ने इस गानें में अपनी केमिस्ट्री से आग लगा दी है। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव हैं। यह गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर छा गया है। बादशाह गाने में पहली बार भोजपुरी रैप करते नजर आ रहे हैं, वहीं इस गाने की फीमेल आवाज सिंगर रिनी चंद्रा ने दी हैं, जिसे आस्था गिल ने हिंदी ओरिजिनल में गाया था। गाने में अक्षरा सिंह के मूव्स फैंस के होश उड़ा रहे हैं। अक्षरा और खेसारी पानी पानी का सिग्नेचर हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह व खेसारीलाल यादव इन दिनों लोगों की पसंद बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *