वोटरों के लिए अच्छा मौका, इस बार कई उच्च डिग्री वाले चुनावी मैदान में

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बहुत पढ़े-लिखे उम्मीदवारों की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और प्लुरल्स की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी से लेकर कई उम्मीदवार उच्च डिग्री वाले हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी ने लंदन से पढ़ाई की है और दो सीटों से चुनावी मैदान में है। पुष्पम प्रिया राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें 2015 के चुनाव में उच्च शिक्षित उम्मीदवारों की कमी थी। कोई प्रशासनिक अफसर भी मैदान में नहीं थे। ऐसे में सूबे के मतदाताओं को इस बार एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने का मौका मिला है। इनकी पार्टी से मुंगेर विधानसभा उम्मीदवार शालिनी कुमारी पीएचडी की हुईं हैं। इनके अलावा भोरे विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी सुनील कुमार हैं। 1987 बैच के अधिकारी रहे हैं।पेशे से डॉक्टर संजीव सिंह परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े रहे हैं।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाली राजनीति के मैदान में
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली इंटरनेशल शूटर श्रेयसी सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। अर्जुन पुरस्कार पा चुकी हैं और पढ़ी-लिखीं हैं। श्रेयसी जमुई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे ही शुभानंद मुकेश कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी के प्रत्याशी हैं। शुभानंद टाटा कंपनी में शीर्ष पदों पर काम कर चुके हैं। इन्होंने हाल में नौकरी से इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *