रामविलास की पहली पत्नी पहुंची पटना, पति का शव देखते ही फूटकर रोने लगीं

पटना : दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन करने शनिवार की सुबह उनकी पहली पत्नी खगड़िया से पटना पहुंचीं। यहां राजकुमारी देवी अपने पति का शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं। दोनों की शादी 1960 में हुई थी। दोनों पैतृक घर खगड़िया है और यहीं दोनों की शादी हुई थी, तब पासवान की उम्र 14 वर्ष थी। जबकि राजकुमारी 13 साल की थीं। फिर पासवान 1969 में विधायक बन गए और पटना में आवास में रहने लगे। यहां भी पति-पत्नी साथ रहे और दोनों को एक बेटी हुई। इसके बाद एमपी बने रामविलास ने 1981 में राजकुमारी को तलाक देने का ऐलान किया और 1986 में रीना शर्मा से शादी की। इसके दो संतान हैं-चिराग पासवान और एक बेटी है।

दोपहर 1:30 बजे राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
रामविलास का पार्थिव शरीर पटना आने के बाद शुक्रवार की शाम से ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री, विधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी समेत तमाम दलों के कार्यकर्ताओं ने पासवान को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि दोपहर 1:30 बजे दीघा के जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पासवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *