आज शाम जदयू में शामिल होंगे गुप्तेश्वर पांडेय, बक्सर से चुनाव लड़ेंगे

पटना : बिहार के पूर्व डीजीपी जदयू में शामिल होंगे। रविवार की शाम को वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इससे पहले शनिवार को वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे। इस मुलाकात पर गुप्तेश्वर ने कहा था कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। नीतीश को अपना गार्जियन बताया और कहा था कि जो वह कहेंगे करूंगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जैसा की पहले से यह कयास लगाए जा रहे हैं पूर्व डीजीपी बक्सर से चुनावी मैदान में उतरेंगे, वह सही साबित हो रहा है।

पांच दिन पहले ही लिया है वीआरएस
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पांच दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया है। इन्होंने वीआरएस लिया है। इनका कार्यकाल 2021 की जनवरी तक था। गुप्तेश्वर के पद से हटने के बाद एक वीडियो वायरल हुआ। मुजफ्फरपुर के दीपक ठाकुर ने गाना गया है-रॉबिन हुड बिहार के। जिसके बाद इंडियन पुलिस फेडरेशन ने गुप्तेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *