पति को घर बुलाया और काट दिया प्राइवेट पार्ट, इधर, सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़

पटना : गोपालगंज जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला ने फोन कर अपने पति को मायके बुलाया और फिर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद से महिला फरार है। घटना कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत हरवंशपट्‌टी गांव की है। पीड़ित पति गोविंद मांझी उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जमसड़ी गांव का निवासी है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पति गोविंद ने बताया कि उनकी शादी चार महीने पहले हुई थी। शादी के आठ दिन बाद ही पत्नी ससुराल छोड़कर अपने मायके भाग गई थी। इसके 40 दिन बाद वे अपनी पत्नी को समझाकर घर वापस लाए। कुछ दिन पत्नी साथ रही और फिर मायके चली गई। बुधवार की दोपहर उसने गोविंद को फोन किया और अपने मायके बुलाया। फिर यहां मामूली बात पर पति का प्राइवेट पार्ट काटकर भाग गई।

किशनगंज में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने पकड़ा
किशनगंज जिले में एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसपी से की। फिर एसपी के निर्देश पर सदर पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया चौक के उस घर में छापेमारी की। छापेमारी में दो लड़कियों के साथ दो पुरुष पकड़ाए। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लड़के फुलबाड़ी के रहने वाले हैं। कमरे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया है।

दहेज के लिए हाथ-पैर बांधकर तालाब में फेंका
बिहारशरीफ के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडासी गांव के पास तालाब में महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। उक्त महिला की पहचान टिकुलीपर मोहल्ला के सिद्धार्थ कुमार की पत्नी गुड़िया उर्फ सुधा देवी के रूप में हुई है। गांव वालों ने बताया कि महिला चार दिनों से गायब थी। वहीं, गुड़िया के पिता और दीप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरई गांव निवासी विजय उर्फ बृजनंदन ने अपने दामाद और उसके पूरे परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने बताया कि बीते साल 28 जून को बेटी की शादी कराई थी। पुलिस ने पीड़ित पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *