बक्सर में महिला के ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी ही बेटी का किया रेप, मां-भाई ने भी पीड़िता को मुंह बंद रखने को कहा

पटना : बक्सर में मां-बेटी और भाई का रिश्ता कलंकित हुआ है। यहां एक महिला के ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी ही बेटी का रेप किया। जब पीड़िता ने अपनी मां और भाई को यह बात बताई तो इन दोनों ने उसे मुंह बंद रखने के लिए कहा। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। घटना बक्सर जिले के धनसोई थानाक्षेत्र की है। गोवर्धनपुर गांव निवासी और आरोपी महेंद्र सिंह का एक महिला से 10 साल से अवैध संबंध है। महेंद्र गांव के दबंग व्यक्ति का बॉडीगार्ड है। इस पर उसकी प्रेमिका की बेटी ने रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा महिला थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जब भी आरोपी उसके घर आता था तो उसके शरीर पर हाथ फेरता था। 7 सितंबर को पीड़िता घर में अकेली थी। इस दिन आरोपी उसके घर आया और उसका रेप किया। पीड़िता ने जब यह बात अपनी मां और भाई को बताई तो दोनों ने कहा कि अपना मुंह बंद रखो हमलोग महेंद्र से लाखों रुपए लेंगे।

आरोपी ने घर उजारने की दी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने रेप करने के बाद उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। ऐसा नहीं करने पर उसका घर उजारने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता की मां उसको लेकर बड़ी बहन के घर सूरत लेकर चली गई। पंचायत चुनाव के दौरान पीड़िता वापस अपने घर आई और वापस सूरत नहीं जाने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने अपनी चाची की मदद से आरोपी महेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल टेस्ट कराकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाया जाएगा। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *