भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति बनी, गिरीराज सिंह समेत इन बिहारियों को मिली जगह

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई राष्ट्रीय समिति का एलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई बिहारी नेताओं को जगह मिली है। इनमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक भागीरथी देवी, बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय, सांसद गोपाल जी ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार और नंद किशोर यादव शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने नई राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति की है। इस कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, राज्यसभा सांसद पीयूष गोयल आदि भी शामिल हैं। नई कार्यसमिति में बिहार से सांसद राधामोहन सिह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष सदस्य होंगे
राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थाई आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगे। इनमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विभिन्न विधानसभा और विधानपरिषद दल के नेता, पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और संगठक शामिल हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *