नीतीश के गृह जिले में भी अपराधियों के हौसले बुलंद, दालान में सो रहे वृद्ध की हत्या

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में दालान में सो रहे वृद्ध की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने 70 साल के बिंदेश्वर यादव के पेट और मुंह में चाकू घोंपा है। परिजन के अनुसार बिंदेश्वर खाना खाने के बाद घर के पास ही दालान में सोने गए थे। कई घंटों तक वापस नहीं आए तो उनकी जानकारी ली गई। दालान जाने पर पता चला कि वह खून से लथपथ पड़े हुए थे।

पुलिस का दावा-अपराधी जल्द गिरफ्तार होंगे
परिजनों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। यहां पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दावा किया है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *