पटना : औरंगाबाद के बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन पुलिस वाले घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सांसद सुशील सिंह की स्कॉर्ट गाड़ी पलामू के मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर छत्तरपुर के बटाने मोड़ पर हादसे की शिकार हो गई। मौके पर एक जवान समेत दो लोगों की जान चली गई।
दुर्घटना के कारणों का नहीं चला है पता
सांसद सुशील सिंह की गाड़ी हादसे का शिकार कैस हुई, इसका पता नहीं चला है। फिलहाल घायल 6-7 जवानों का इलाज चल रहा है। इनकी जानकारी देने पर ही दुर्घटना के कारण स्पष्ट होंगे।