कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 7 आतंकवादी ढेर, गजवात-उल-हिंद का कमांडर भी शामिल

कश्मीर में दो अलग अलग मुठभेड़ में सात आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद का कमांडर इम्तियाज शाह भी शामिल है।

कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया है। दरअसल घाटी में दो अलग-अलग एनकाउंटर चला। पहला शोपियां टाउन में था, जो गुरुवार को शुरू हुआ। यहां पांच आतंकी एक घर में छुपे हुए थे। लेकिन मुठभेड़ के दौरान घर को छोड़कर करके मस्जिद में घुस गए थे। धार्मिक स्थल को नुकसान न पहुंचे, इसलिए सुरक्षाबलों ने मस्जिद के इमाम और एक आतंकी के भाई को उन्हें आत्मसमर्पण को मनाने के लिए भेजा था। आतंकवादियों ने उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। शुक्रवार सुबह होते ही मस्जिद में छिपे आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जैसे ही आतंकी गोलियां चलाते हुए मस्जिद से बाहर निकले, सुरक्षाबलों ने उन्हें वहीं मार गिराया।

इसके अलावा जो दूसरा ऑपरेशन तराल अवंतीपुरा में शुक्रवार की सुबह शुरू हुआ, उसमें भी दो आतंकी मारे गए। ये दोनों आतंकी ग्रुप एक ही ग्रुप के हैं। इनके पास से आठ एके रायफल और दो पिस्टल पकड़े गए हैं।

शोपियां मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सैन्य अस्पताल में चल रहा है। अवंतीपोरा त्राल के नौबुग इलाके में शुक्रवार सुबह मारे गये आतंकवादियों की भी अभी पहचान नहीं हो पाई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *