IPL Dream 11 Team-Mumbai Indians Vs Chennai Super Kings

IPL Dream 11 : MI और CSK के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, आपके पास भी जीतने का मौका

मुंबई। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज दो धाकड़ टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और चेन्नई आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें रही हैं, पर मुंबई अभी भी जीत की राह देख रही हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही। इस मुकाबले में मुंबई और चेन्नई के बीच जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है।

आईपीएल के 15वें सत्र में मुंबई की टीम लगातार संघर्ष कर रही और उसे अपनी पहली जीत की दरकार है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अब तक सिर्फ एक मैच जीता है। पिछले IPL सीज़न की शीर्ष टीमें, Mumbai Indians IPL 2022 में संघर्ष कर रही हैं। IPL 2022 अंक तालिका में सबसे नीचे रहने वाले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज मुकाबला होगा। मुंबई इंडियंस को लगातार 6 मैच हारे हैं ,जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीज़न में अब तक 5 मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक मैच जीता है। Dr. DY Patil stadium Mumbai में MI vs बनाम CSK के बीच आज का आईपीएल मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुंबई इंडियंस इस समय अपने गेंदबाजी विभाग में सबसे ज्यादा संघर्ष कर रही है, वहीं चेन्नई भी संघर्ष करती नजर आ रही है। हम प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देख सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इतिहास में एक टीम के खिलाफ 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बुधवार शाम तक महज मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम दर्ज था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच हुए मैच के दौरान 30 गेंद पर 60 रनों की नॉटआउट पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उसका प्रदर्शन टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा है। रोहित शर्मा की टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं जिनमें उसे हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के खिलाड़ी रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पिछले दो मैचों में सदाबहार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस ही अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाए। मुंबई की टीम टेबल पॉइंट में 10वें नबर पर है।

आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी अब तक शर्मनाक रहा है। सीएसके ने इस सीजन में 6 मैच खेले हैं जिनमें एक जीता और 5 हारे हैं। चेन्नई की टीम को स्टार गेंदबाज दीपक चाहर की कमी खल रही है। चोट की वजह से दीपक पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अंकतालिका पर नजर डाली जाए को सीएसके 2 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है। अगर टीम को अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखना है तो उसे आज के मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

MI vs CSK Probable Playing XIs
CSK Probable XIs: रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने / ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।
MI Probable XIs: ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स/रिले मेरेडिथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *