जज को 29.50 लाख का चूना लगाया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव दो बेटों के साथ गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना में एक जज को प्रॉपर्टी के नाम पर 29.50 लाख रुपए का चूना लगाया गया है। जज साहब ने आरोपी के विरुद्ध शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूर्वी चंपारण के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कृष्ण मोहन तिवारी को पटना में फ्लैट दिलाने के नाम पर अरविंद कुमार ठाकुर बिल्डर ने 29.50 लाख रुपए ऐंठे हैं। इस ठगी में बिल्डर की पत्नी शशिकला ठाकुर भी शामिल है। बता दें एडीजे कृष्ण मोहन तिवारी जब रोहतास में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट थे, तब सासाराम स्थित उनके घर पर अर्जुना होम्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अरविंद कुमार ठाकुर अपनी पत्नी के साथ मिलने पहुंचे थे। उन दोनों ने पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में रामेश्वर नाम से अपार्टमेंट बनने की जानकारी दी थी। जज को यहां एक फ्लैट बुक करने के लिए कहा था। फ्लैट खरीदने के लिए एलआईसी के हाउसिंग फाइनेंस से एडीजे कृष्ण मोहन तिवारी को लोन लेना पड़ा। उनके पास पहले से 39.35 लाख रुपए थे। जज ने अर्जुना होम्स प्राइवेट लिमिटेड के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अलग-अलग तिथियों में पैसे जमा किए थे। पैसे जमा हो जाने के बाद पति-पत्नि गायब हो गए। दोनों का फोन भी बंद आने लगा। तब जज साहब ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे को लेकर भाजपा नेता गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रीना गोयल को उनके दोनों बेटों के साथ गिरफ्तार की है। पुलिस ने भाजपा नेता को करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में पकड़ी है। दरअसल, एक देहरादून के क्लेमेंट टाउन पुलिस ने एक मृत दंपती की प्रॉपर्टी पर कब्जे को लेकर रीना गोयल, इनके दोनों बेटों और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। चारों को जेल भेज दिया गया है। अमेरिका में रहने वाले दंपती के रिश्तेदारों ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में बयान दिया है। देहरादून टाउन थाने के एसएसआई गुमान सिंह ने बताया कि हाल में बुजुर्ग दंपती देवेंद्र मित्तल और सुशीला मित्तल का निधन हुआ था। इनके इकलौता बेटे की मौत कुछ वर्ष पहले हुई थी। इसी बीच भाजपा नेता रीना गोयल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दंपती के घर के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया। मृतक सुशीला के भाई सुरेश महाजन अमेरिका में रहते हैं। इन्होंने देहरादून पुलिस को मेल करके मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच में मामले को सही पाया और भाजपा नेता और इनके दो बेटों और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *