उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं कामेश्वर चौपाल, राम मंदिर निर्माण को रखी थी पहली ईंट

पटना : बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार बनाने में एनडीए लगी है। राज्यपाल से आमंत्रण मिलने पर दीपावली बाद नई सरकार बनेगी। इसी बीच उप मुख्यमंत्री पद को लेकर कामेश्वर चौपाल का नाम सुर्खियों में है। शुक्रवार की सुबह पटना एयरपोर्ट पर कामेश्वर चौपाल के आते ही इनके जयकारे लगने लगे। बिहार का उप मुख्यमंत्री कैसा हो? कामेश्वर चौपाल जैसा हो आदि नारे खूब लगे। माना जा रहा है कि सुशील मोदी की जगह इस बार भाजपा कामेश्वर को उप मुख्यमंत्री बना सकती है। कामेश्वर दलितों के बड़े नेता हैं और आरएसएस से भी बहुत लंबे समय से जुड़े हैं।

राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका
कामेश्वर चौपाल ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। इन्होंने मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। हालांकि उससे पहले से कामेश्वर बड़े नेता हैं और बिहार बीजेपी के महामंत्री भी रह चुके हैं।

हम के नेता का दावा, सीएम बनाने का आ रहा ऑफर
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हम पार्टी के नेता ने दावा किया है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने तक के लिए फोन आ रहा है। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि दूसरे दल से गठबंधन करने के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। सभी विधायकों को मंत्री बनाने तक के लिए राजी हैं। बता दें हम एनडीए के साथ चुनाव लड़ी है और जदयू के कोटे से इन्हें सात सीटें मिली थीं, जिस पर चार सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *