बिहार आने के लिए यहाँ कराएं रजिस्ट्रेशन, हर राज्य से अलग-अलग दिन खुलेगी ट्रेन

पटना : देश में लागू लॉकडाउन में करीब 35 दिन से बिहार के लोग अब भी कई प्रदेशों में फंसे हैं। हालांकि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इनकी घरवापसी का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन, बिहार आने के लिए प्रवासियों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हर राज्य ने अलग-अलग लिंक जारी किया है। ऐसे में दूसरे राज्यों में फंसे विद्यार्थियों और कामगार मजदूरों को उन लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बता दें कि शनिवार को जयपुर से करीब 1200 लोग बिहार आए हैं। इसमें राजधानी पटना समेत तमाम जिलों के लोग शामिल थे।

अभी मुंबई से नहीं चलेगी गाड़ी, पास के स्टेशन जाना होगा
हालांकि मुंबई में कोरोना के भारी प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र से चलने वाली कोई भी विशेष ट्रेन मुंबई से रवाना नहीं होगी। इसकी जगह वसई, भिवंडी और नासिक से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसी तरह कोरोना से जूझ रहे दिल्ली और अहमदाबाद शहर से भी कोई ट्रेन शुरू नहीं होगी। इनकी जगह निकटवर्ती सुरक्षित स्टेशनों से ट्रेनें चलाई जाएंगी। अफरातफरी फैलने की आशंका को देखते हुए रेलवे इन ट्रेनों के संचालन में काफी गोपनीयता बरत रहा है और सभी जानकारी आमलोगों तक नहीं पहुंचाई जा रही है।

Train For Bihar
Train For Bihar

घर आने के लिए जानें किस राज्य सरकार का क्या है लिंक
1. मध्यप्रदेश में फंसे बिहारियों के लिए लिंक है
https://mapit.gov.in/covid-19/

2. गुजरात में फंसे बिहारवासियों के लिए लिंक
https://www.digitalgujarat.gov.in/loginapp/CitizenLogin.aspx.

3. पंजाब में फंसे बिहार के लोग यहां कराएं रजिस्ट्रेशन –
https://covidhelp.punjab.gov.in

4. महाराष्ट्र में फंसे बिहारवासियों के लिए लिंक
https://covid19.mhpolice.in

5. राजस्थान में फंसे बिहारी इस लिंक पर कराएं रजिस्ट्रेशन
https://emitraapp.rajasthan.gov.in/emitraApps/covid19MigrantRegistr
ationService

6. हिमाचल प्रदेश में फंसे बिहारियों के लिए लिंक है
http://covidepass.hp.gov.in/

7. तमिलनाडु में फंसे बिहारियों के लिए लिंक है
http://tnepass.tnega.gov.in

8. हरियाणा में फंसे बिहार के लोग यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService

9. कर्नाटक में फंसे बिहार के लोग कराएं रजिस्ट्रेशन –
https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English

10. उत्तराखंड में फंसे बिहारवासियों के लिए लिंक है-
http://dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php
http://smartcitydehradun.uk.gov.in/

11. ओडिशा में फंसे बिहारी के लोग यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
https://covid19regd.odisha.gov.in/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *