महान एक्टर ऋषि कपूर का निधन, 67 साल में दुनिया को कहा अलविदा

पटना : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने 67 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया। बुधवार की रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन की खबर एक्टर अभिताभ बच्चन ने दी। इधर, ऋषि के बेटे रणबीर कपूर ने इस खबर की पुष्टि की। अमिताभ ने ट्वीट किया – वो गया, ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। ऋषि कपूर के भाई रणधीर ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। बता दें कि बुधवार की सुबह में एक्टर इरफान खान का भी निधन हो गया था। दो दिन में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार की मौत से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है। ट्विटर पर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रितेश देशमुख समेत तमाम हस्तियों ने ऋषि कपूर के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

हाल में कैंसल का इलाज कराकर आए थे घर
एक्टर ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में लंदन से कैंसर का इलाज कराकर मुंबई लौटे थे। एक्टर के परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *