देश में 30 अप्रैल तक हो सकता है लॉकडाउन, ट्रेन व सड़कें बिल्कुल नहीं खोलने की मांग

पटना : देश में लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि अब 30 अप्रैल तक हो सकती है। कोरोना (Corona) मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार लॉकडाउन अवधि (Lockdown Time) को बढ़ा सकती है। इसकी मांग प्रधानमंत्री से कई मुख्यमंत्रियों ने की है। फिलहाल 14 अप्रैल तक लॉकडाउन (Lockdown) है, जिसे 24 मार्च की रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लागू किया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाने या हटाने के मुद्दे पर बात की। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकुर ने लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ाने की मांग की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि केंद्र सरकार बढ़ाए, क्योंकि राज्य स्तर पर इसे बढ़ाने पर लोग सख्ती का उतना पालन नहीं करेंगे। गौरतलब है कि चार दिन पहले भी सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाने की मांग की थी।

यातायात सेवाएं नहीं होनी चाहिए शुरू
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में देश में यातायात की सुविधाएं शुरू नहीं होनी चाहिए। अगर, रेल, सड़क या हवाई सेवा शुरू हुई तो फिर संक्रमण का तेजी से फैलना शुरू हो जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन (Lockdown) में ये सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। रेल सेवा देश में लॉकडाउन (Lockdown) होने से चार दिन पहले से ही बंद कर दी गई थी। इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से राहत पैकेज की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *