तमिलनाडु में आज से लॉकडाउन, सिर्फ अनिवार्य सेवाओं को छूट

पटना: तमिलनाडु सरकार ने आज से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। फिलहाल सिर्फ चेन्नई में इसे लागू किया गया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है। 10 दिन पहले से यहां नाइट कर्फ्यू समेत कई पाबंदियां लगीं हैं। कोरोना की नई लहर में देश का पहला राज्य तमिलनाडु है, जिसने लॉकडाउन लगाया है। फिलहाल अन्य राज्यों में नाइट कर्फ्यू, साप्ताहिक कर्फ्यू आदि लगे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक हुई थी। इसमें सरकार ने राजधानी चेन्नई में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया। आदेश में कहा गया है कि अनिवार्य सेवाएं चालू रहेंगी। मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप, राशन दुकानदारों को मास्क पहनना और प्रतिष्ठान स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना है। वहीं, संपूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

तमिलनाडु में कोरोना से क्या हैं हालात
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 10978 नए लोग सामने आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 27,87,391 हो गई है। इनमें 40260 एक्टिव मरीज हैं। इनकी संख्यया 9443 बढ़ी है। राहत की बात है कि 27,10,288 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीजों में भी 1525 रिकवर हुए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *