Lockdown : पीएम मोदी 14 को देश को कर सकते हैं संबोधित, नई घोषणा की है तैयारी

पटना : देश में लागू लॉकडाउन (Lockdown) को खत्म होने में चार दिन बाकी हैं। जबकि पिछले एक हफ्ते से इसके खत्म होने और आगे बढ़ने को लेकर कयासें लगाईं जा रही हैं। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी दल के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया था। इसको लेकर पीएम (PM) शनिवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर फैसला लेने की बात कही थी। दरअसल, सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि बढ़ाने की मांग की है। इधर, सूत्रों का कहना है 14 अप्रैल यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) देश को संबोधित कर सकते हैं। अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी लॉकडाउन (Lockdown) के नियमों में कुछ बदलाव होने की जानकारी दे सकते हैं।

24 मार्च की रात 12 से 21 दिनों के लिए लगा है लॉकडाउन
बता दें कि देश में लॉकडाउन (Lockdown) 24 मार्च की रात 12 बजे से लगाया गया है। पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगने की घोषणा खुद प्रधानमंत्री ने 24 मार्च की रात 9 बजे की थी। पीएम ने बताया था कि देश में 21 दिनों का लॉकडाउन होगा। इससे पहले अलग-अलग राज्यों में सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी। पीएम द्वारा देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की घोषणा से दो दिन पहले ही बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन (Lockdown) लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *