Covid-19 : न्यूजीलैंड से सीखे भारत, एक ही दिन दोनों देशों में लगा लॉकडाउन, वहां हालात सुधरे, यहां बिगड़ रहे

पटना : पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Corona Virus) से जूझ रही है। चीन से फैली यह महामारी (कोरोना) सभी देशों को तबाह कर रही है। वहीं, चीन के हालात अब सुधर रहे हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड (New Zealand) में भी कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। जबकि भारत में कोरोना (Corona) मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। वो भी तब जब न्यूजीलैंड (New Zealand) और भारत (India) ने एक ही दिन 24 मार्च से ही अपने-अपने देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया। इससे न्यूजीलैंड को तो फायदा मिला, लेकिन भारत की स्थिति नहीं सुधर रही है। भारत में हर दिन करीब 500 मरीज सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 6412 हो गई है। वहीं, न्यूजीलैंड (New Zealand) में चार दिन से मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।

आबादी और लापरवाही के कारण भारत पिछड़ा
न्यूजीलैंड (New Zealand) ने कोरोना वायरस पर लगभग काबू पा लिया है। इसके दो कारण हैं। पहला वहां की आबादी सिर्फ 50 लाख है और दूसरा जागरुकता या सख्ती। भारत की आबादी 150 करोड़ है। ऐसे में लॉकडाउन के बावजूद इतनी बड़ी आबादी पर नियंत्रण मुश्किल होता नजर आ रहा है। साथ ही लॉकडाउन को लेकर जारी निर्देशों के पालन में भी ढिलई सामने आती रही है। पुलिस-प्रशासन के अलावा आम नागरिक भी कोरोना से बचाव को लेकर सजग नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *