राज्यों में लगने लगे मिनी लॉकडाउन, हरियाणा के बाद पश्चिम बंगाल में कई चीजें बंद

टना : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर राज्य सरकारों ने मिनी लॉकडाउन लगाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले हरियाणा सरकार ने अपने पांच शहरों में मिनी लॉकडाउन लगाया। अब पश्चिम बंगाल में भी मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है। सोमवार से पश्चिमी बंगाल में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्ववि्दयालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर, स्वीमिंग पूल और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने यह आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक सभी सरकारी और निजी कार्यालय अब 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। प्रशासनिक बैठकें वर्चुअली होगी। इतना ही नहीं शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां और बार पर भी प्रतिबंध लागू किया गया है। यहां 50 प्रतिशत उपस्थिति ही रखनी है।

हफ्ते में दो बार ही दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के आदेश के मुताबिक सूबे में दिल्ली और मुंबई से हफ्ते में दो बार ही फ्लाइट उड़ान भरेगी। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में 50 लोगों के इकट्‌ठा होने की अनुमति रहेगी। कोई भी बाजार या मॉल या सिनेमाघर रात 10 बजे के बाद नहीं खुलेंगे। मेट्रो में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *