साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर आने वालीं हैं खुशियां, पति ने शेयर की जानकारी

पटना: साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर खुशियां आने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद उनके पति ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तब से काजल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं हैं। उनके फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। पिछले साल ही काजल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी की है। अब वह मां बनने वाली है। गौतम ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को न्यू ईयर विश किया और यह जानकारी भी शेयर की।

https://www.instagram.com/kitchlug/?utm_source=ig_embed&ig_rid=97f74edd-de2e-4373-b9a4-dd0414354049

गौतम और काजल का रिलेशन कुछ साल चला। फिर दोनों ने मुंबई में पिछले साल शादी कर ली। गौतम बिजनेसमैन हैं। इन दोनों का एक-दूसरे से पहचान एक कार्यक्रम में हुआ था। तब से दोनों एक-दूसरे को लगातार डेट कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *