झारखंड में ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर नाबालिग का रेप, शर्मसार हुआ गुमला

पटना : झारखंड के गुमला जिले में ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर एक नाबालिग का रेप किया गया। दबंगों ने उसकी मां से ईसाई धर्म को अपनाने के लिए कहा था। जब महिला ने इससे इंकार कर दिया तो उन लोगों ने उसकी बेटी का का रेप कर दिया। दबंगों द्वारा लगातार पीड़ित परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आवेदन के अनुसार पीड़िता की मां स्वास्थ्य कर्मचारी है। उनके गांव के लोग उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस मसले पर विवाद होने पर गांव के लोगों ने उनकी 16 वर्षीय बेटी का रेप कर दिया। उनके घर में ईसाई धर्म का झंडा भी फहराया गया। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नाबालिग छात्राओं की बरामदगी के लिए छापेमारी
गुमला में 11 सितंबर को मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग छात्राओं की बरामदगी के पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अगवा करने वालों से छात्राओं की पहले से जान-पहचान थी। रातू थाना प्रभारी आभाष कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। नामजद आरोपी नीरज बैठा और आकाश बैठा की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। आरोपियों के घर वालों से पुलिस ने संपर्क किया है। उन पर दबाव दिया गया है कि वे अपने बेटे को घर बुलाएं। साइबर सेल उन दोनों लड़कों के मोबाइल ट्रेस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *