समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज पर रेप का केस दर्ज, FIR में चिराग का भी जिक्र

पटना : समस्तीपुर सांसद और लोजपा (पारस गुट) के बिहार अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान पर रेप के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके बाद मंगलवार को विभिन्न धाराओं में प्रिंस राज पर केस दर्ज कर लिया गया। सांसद पर अपनी एक कार्यकर्ता का रेप करने का आरोप है। पीड़ित ने तीन महीने पहले पुलिस में सांसद के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। अब कोर्ट से आदेश आने पर दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस ने सांसद प्रिंस राज के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (K), 506, 201, 120B के तहत एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार प्रिंस राज उससे 2020 के जनवरी में मिले थे। पीड़िता उनकी पार्टी में 2019 में शामिल हुई थी। प्रिंस राज और युवती दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट में मिले थे। प्रिंस पर आरोप है कि उन्होंने युवती के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसका वीडियो भी बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाता था।

चिराग के भाई की हरकतों की थी जानकारी
पीड़िता के आवेदन के अनुसार पूरे मामले की जानकारी जमुई सांसद और प्रिंस राज के भाई चिराग पासवान को भी थी। पीड़िता ने चिराग को पूरी बात बताई थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि मैं पूरे मामले को सुलझा दूंगा, तभी पार्टी में टूट हो गई। पीड़िता ने बताया कि चिराग के कहने पर ही उसने तब केस दर्ज नहीं करवाया था। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से प्रिंस राज के खिलाफ के सबूतों को मिटाया गया है। उसने बताया कि वह इस साल मई में दिल्ली के संसद मार्ग थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर दिल्ली की एक अदालत के आदेश के बाद अब एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *