विधायक की पत्नी तीसरी बार बनीं मुखिया, ददरी पंचायत से मिली हैट्रिक जीत

पटना : बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी है। इस बीच सीतामढ़ी जिले की बाजपट्‌टी के विधायक की पत्नी चुनाव जीत गईं हैं। विधायक मुकेश लाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी तीसरी बार मुखिया बनीं हैं। इन्होंने ददरी पंचायत से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की हैं। इससे पहले कोई भी मुखिया अपनी सीट बचाने में सफल नहीं हुआ। 2011 में पंचायत चुनाव में बहुरार क्षेत्र से पंसस का चुनाव जीतकर रिंकू कुमारी प्रमुख बनीं थीं। रिंकू ने अपने प्रतिद्वंद्वी कोस्तगामा खातून को 485 वोटों से हराया है। रिंकू को 1700 वोट मिले हैं। जबकि कोस्तगामा खातून को 1215 वोट ही मिले हैं।

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के आए परिणाम
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। यहां ताजपुर आधारपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी बनी हैं। इन्होंने 2073 वोट से जीत दर्ज की है। कोठिया पंचायत की मुखिया पद पर धर्मेंद्र कुमार को जीत मिली है। इन्हें 3219 वोट मिले हैं। फतेहपुर बाला पंचायत से विश्वनाथ सिंह राकेश को जीत हासिल हुई है। इसी तरह बाघी पंचायत से मुखीलाल सिंह ने जीत दर्ज की है। बंगरा पंचायत से राजमणी कुमारी ने जीत दर्ज की है। मानपुरा पंचायत की मुखिया पूनम देवी बनी हैं। रजवा पंचायत से राजीव कुमार मुखिया बने हैं। शाहपुर बघौनी पंचायत के मुखिया पद पर रौशन आरा जाफरी ने जीत दर्ज की है। सिरसिया पंचायत की राखी सिंह नबी हैं। गौसपुर सरसौना पंचायत के मुखिया पद पर मनोज कुमार को जीत हासिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *