Gujrat and Himachal Pradesh Assembly Election 2022

गुजरात में फिर दिखा मोदी का जलवा, हिमाचल में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस

पटना। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को रुझानों में रिकार्ड बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भाजपा 152, कांग्रेस 20 और आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है। इधर, बिहार में हो रहे कुढनी के उपचुनाव में जदयू आगे चल रही है।

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती के अनुसार गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के लिए राज्य में 367 स्थलों पर व्यवस्था की गई है इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

ताजा रुझान के मुताबिक, भाजपा 155 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18, आप 6 और अन्य 3 तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने दो सीटें जीत ली हैं।

इधर, हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *