Dimple Yadav-UP ByElection 2022

मैनपुरी में डिंपल यादव की जय-जय, रामपुर व खतौली में सपा आरएलडी आगे

लखनउ। उत्त्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्य से काफी आगे चल रही हैं। वहीं, आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा सपा को कांटे की टक्कर दे रही है। खतौली सीट पर भी भाजपा की राजकुमारी सैनी और सपा-रालोद प्रत्याशी मदन भैया का मुकाबला है।

निर्वाचन आयोग ने तीनों सीटों पर निष्पक्ष, सुरक्षित व शांतिपूर्ण मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था की है। तीनों सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसपर हुए उपचुनाव में भी नेताजी का जलवा कायम दिखाई दे रहा है। मतगणना में शुरुआत से ही डिंपल यादव की बढ़त बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *