केरल में मानसून ने दी दस्तक, बिहार में पांच दिन देर से आएगा

पटना : केरल में मानसून ने सोमवार को दस्तक दे दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इसकी पुष्टी की है। आईएमडी ने बताया कि मानसून समय पर आया है और दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक में 100 फीसदी बारश होने की संभावना है। केरल में बीते 48 घंटों में 70 फीसदी बारिश हुई है। इधर, बिहार में मानसून पांच दिन देर से आएगा। यहां 20 जून के बाद मानसून दस्तक देगी। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में 16 जून तक मानसून के आने की संभावना थी। हालांकि यहां भी 100 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार, यूपी व झारखंड में चल रही चक्रवाती हवाएं
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को सूबे के कई जिलों में बारिश हुई है। अगले तीन दिनों तक आंधी और पानी आती रहेगी और तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में चक्रवाती हवाएं चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *