Global Orthopedic Forum-GOFCON 2022-Bihar Aaptak

GOFCON-2022 में जुटेंगे देशभर के 700 से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञ, 26-27 मार्च को होटल मौर्या में होगा आयोजन

पटना। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन एवं ग्लोबल ऑर्थोपेडिक फोरम द्वारा पटना में छठे गोफकोन का आयोजन किया जा रहा है। होटल मौर्या में 26 व 27 मार्च को आयोजित इस सम्मलेन में देश के अलग-अलग प्रदेश से 700 से अधिक हड्डी विशेषज्ञ शामिल होंगे। स्काडा बिजनेस सेंटर पटना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजन सचिव डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस दो दिवसीय सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन हड्डी विशेषज्ञों के हड्डी रोग के प्रति आधुनिक जानकारी को बढ़ाना है जो सुदूर क्षेत्रों में काम करते हैं। साथ ही उन्हें विश्वस्तरीय ट्रॉमा मैनेजमेंट जो कि आधुनिक समय में प्रचलित है उन तकनीकों को बताना है जिससे विश्वस्तरीय चिकित्सीय प्रणाली का लाभ मरीज उठा सकें।

अपने संबोधन में संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. रमित गुंजन ने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मलेन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता के रूप में बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, विशिष्ट अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ बेंगलुरु डॉ सांताराम सेट्टी शामिल होंगे। मिस्टर दिव्या प्रकाश इंग्लैंड मिस्टर एलिस्टर शांतिनी इंग्लैंड, डॉ राजीव नायक, बेंगलुरु, डॉक्टर आर.सी मीणा, जयपुर , डॉक्टर रोहिणी हंडा, न्यू दिल्ली , डॉ राजीव शाह बरोदा, डॉक्टर प्रकाश, चेन्नई, डॉ अजीत शिंदे, महाराष्ट्र, डॉ किरण आचार्य मणिपाल , डॉ डी.पी भूषण ,धनबाद, डॉक्टर एम अजीत कुमार, बेंगलुरु, डॉक्टर चेतन सूद, पुणे, डॉक्टर एन.जे करने ,पुणे ,डॉक्टर अमित अजगांवकर ,मुंबई, डॉ तरल नागदा, मुंबई, डॉक्टर अजीत सहगल, वाराणसी, डॉक्टर एस समानता, कोलकाता , डॉक्टर अजय सिंह, लखनऊ, डॉ राजीव चटर्जी, कोलकाता, डॉ धवन, आगरा, डॉ संजय विश्वजीत साहू, कटक, डॉक्टर चिन्मय दास, तेजपुर , डॉ साकेत जत्ती, इंदौर, डॉ रविराज शिंदे, महाराष्ट्र, डॉ केडी त्रिपाठी, इलाहाबाद, डीपीएस, लंबा कानपुर, डॉ शंकर, सुब्रमण्यम, न्यू दिल्ली, डॉ भरत सिंह, प्रेसिडेंट ऑफ बी ओ ए ने बताया कि इस सम्मलेन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित हड्डी विशेषज्ञों द्वारा हड्डी रोग से संबंधित नवीनतम जानकारियां साझा की जाएंगी।

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक डॉ. (कै.) वी एस सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष इस सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें देश – विदेश से सर्वोच्च हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल होते हैं। वहीं, चेयरपर्सन डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने बताया कि इस आयोजन से लाखों लोग प्रति वर्ष लाभान्वित होते हैं। चिकित्सकों के साथ मरीज भी इस सम्मेलन के माध्यम से हड्डी से जुड़ी कई नवीनतम जानकारियों से रूबरू होते हैं। गोफकोन के प्रेसिडेंट डॉ एस नयनम ने कहा कि अगर बिहार के युवा चिकित्स्क को नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जाए और उनको सही मार्गदर्शन मिले तो वो निश्चित ही समाज को लाभान्वित करेंगे और समाज का हर वर्ग अच्छी चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *