किसान आंदोलन के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, मुंगेर में जय किसान के लगे नारे

पटना : दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन में मचे बवाल को लेकर मुंगेर देश भर में सुर्खियों में था और अब गणतंत्र दिवस पर भी मुंगेर चर्चा में आ गया है। यहां की मुस्लिम महिलाओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली है। 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा में दर्जन मुस्लिम महिलाओं ने किसानों के पक्ष में जमकर नारे लगाए। मुस्लिम महिलाओं ने दिलावरपुर से तिरंगा यात्रा निकाली और पूरे शहर का भ्रमण कर वापस दिलावरपुर में समाप्त की। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने जय जवान, जय किसान, खुश रहे मेरा हिंदुस्तान आदि नारे लगाए। इस यात्रा का नेतृत्व करने वालीं इशरत जहां ने कहा कि जब बेटियां दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का साथ दे रहीं हैं तो हम महिलाएं किसानों का समर्थन क्यों नहीं कर सकते।

उपद्रवियों से निपटने के लिए अर्द्धसैनिक बल की 15 कंपनी तैनात
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बवाल मचाने वाले उपद्रवियों से सख्ती से पुलिस-प्रशासन निपटेगा। हालात पर काबू पाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 15 कंपनी की तैनाती होगी। इनमें 10 कंपनी सीआरपीएफ की है, जबकि 5 कंपनी अन्य पारामिलिट्री फोर्स की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *