कोरोना वेरिएट्ंस के नाम तय; भारत में मिला वेरिएंट डेल्टा तो बाकी के भी नाम दिलचस्प

पटना : कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट का नामकरण हो गया है। वेरिएंट्स के नाम ग्रीक एल्फाबेट्स के आधार पर रखे गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सभी वेरिएंट्स के नाम बताए हैं। भारत में मिले कोरोना वेरिएंट का नाम डेल्टा रखा गया है। यहीं मिले एक और वेरिएंट का नाम कप्पा रखा गया है। बता दें भारत में कोरोना के इन स्वरूपों की पहचान अक्टूबर 2020 में हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में मिले कोरोना वेरिएंट को देश के नाम से जुड़े जाने का विरोध किया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने देश के नाम से वेरिएंट का नाम रखे जाने पर आपत्ति जताई थी। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कारण डेल्टा वेरिएंट माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही इस वेरिएंट को खतरनाक पता चुका है।

यूके में मिले वेरिएंट का नाम- अल्फा
यूके में 2020 के सितंबर से पहले मिले कोरोना वेरिएंट का नाम अल्फा रखा गया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका का नाम बीटा रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका में 2020 के नवंबर से पहले मिले वेरिएंट का नाम गामा रखा गया है। अमेरिका में 2020 के मार्च में मिले वेरिएंट का नाम एपलिसन रखा गया है। वहीं, 2020 के अप्रैल में ब्राजील में मिले वेरिएंट का नाम जीटा, फिलिपींस में मिले वेरिएंट का नाम थीटा रखा गया है।

बिहार में लॉकडाउन तीसरी बार बढ़ा, अब 8 जून तक पाबंदियां
कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार कम हो रहे हैं और सबसे बड़ी वजह है लाॅकडाउन (Lockdown)। जी हां, जबसे देश के अलग-अलग राज्यों में लाॅकडाउन लागू किया गया है, तब से पूरे देशभर में पॉजिटिव केसेज (Corona Positive Case) कम होने लगे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने सोमवार को घोषणा की कि बिहार में जारी लॉकडाउन अब 8 जून (Lockdown in Bihar) तक रहेगा। हालांकि उन्होंने अपने ट्विटर पर यह भी बताया कि इस बार कई मामलों में छूट मिलेगी। राज्य में लॉकडाउन 8 जून (Lockdown in Bihar extended till 8 June) तक बढ़ा दिया गया है और राज्य सरकार ने अब छूट का दायरा भी बढ़ा दिया है। बिहार में अब लॉकडाउन के बीच अनलॉक की प्रक्रिया नजर आएगी। सुबह 6 बजे से 2 बजे तक के आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। बिहार के शहरी इलाकों में पहले लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से लेकर 10बजे तक दुकानें खुली रहती थी, लेकिन अब इन्हें 2 बजे तक खोलने की छूट दी गई है।

अब खुलेंगे सरकारी और निजी कार्यालय
सरकारी कार्यालयों को भी चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी है लेकिन प्राइवेट ऑफिसेज अभी बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालयों (Govt Offices) में फिलहाल 25 फीसदी कर्मियों के साथ कामकाज शुरू होगा। परिवहन के मामले में फिलहाल शक्ति जारी रहेगी लेकिन कारोबार के दायरे में अब लोगों को ज्यादा छूट मिल पाएगी। वहीं, कोविड-19 सेंटर पर जनप्रतिनिधियों को जाने की इजाजत नहीं होगी सभी लोगों को मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा गया है। शिक्षण संस्थान पहले की तरह ही बंद रहेंगे सभी तरह के धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। कारोबार के मामले में छूट की रियायत दी गई है इसको लेकर थोड़ी देर में सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *