पटना : चाचा की गैरहाजिरी में भतीजे ने अपनी सगी चाची से शादी रचा ली। भतीजे ने चाची की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। यह खबर पूरे गांव और मोहल्ले के बाद जिले में फैल गई। मामला शिवहर जिले का है। यहां तरियानी प्रखंड अंतर्गत कुंडल गांव निवासी युवक का अपनी सगी चाची से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों में शारीरिक संबंध भी था। आखिरकार युवक ने अपनी चाची से शादी रचा ली। महिला को एक बच्चा भी है। महिला अपने भतीजे के साथ साथ अक्सर गांव से बाहर घूमने जाया करती थी। गांव वालों को यह पसंद नहीं था। एक दिन दोनों घूमकर घर लौटे तो वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों का दबाव बढ़ता देखकर युवक ने अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दिया।
महिला का पति परदेस में करता है काम
महिला का पति परदेस में काम करता है। सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। महिला का पति साल में एक-दो बार ही घर आता था। पति के घर पर नहीं रहने के कारण वह अपने भतीजे के करीब आ गई और दोनों में शारीरिक संबंध भी बना। दोनों द्वारा आपस में शादी किए जाने की जानकारी ग्रामीणों ने पति को दे दी है। फिलहाल पति अपने गांव नहीं लौटा है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस कुछ कर सकती है।