Bihar Health Nishant Kumar action on fake medicines in Bihar-Bihar Aaptak

अब नकली दवाओं के कारोबार पर नकेल कसेंगे निशांत, अस्पतालों का भी आएगा नंबर!

पटना। बिहार में नकली एवं अवमानक दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने की पहल की है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने तथा आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत के लिए ई-मेल आईडी और फोन नंबर जारी

स्वास्थ्य विभाग ने अवमानक एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं से संबंधित शिकायतों के लिए विशेष ई-मेल आईडी [email protected] और फोन नंबर 0612-4619634 जारी किया है। आम नागरिक ई-मेल के माध्यम से किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं, फोन नंबर पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच शिकायत की जा सकती है।

  • नकली और अवमानक दवाओं के कारोबार पर लगेगी लगाम, शिकायत के लिए ई-मेल आईडी और फोन नंबर जारी
  • स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • शिकायत के लिए ई-मेल [email protected] और फोन नंबर 0612-4619634 जारी, शिकायतकर्ताओं की पहचान रखी जाएगी गोपनीय

इन माध्यमों से नागरिक एनएसक्यू (NSQ—Not of Standard Quality) यानी निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई दवाओं तथा सब-स्टैंडर्ड दवाओं से संबंधित जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अनुसार, शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी संकोच के दवाओं की गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताओं की जानकारी दे सकें।

दवाओं की गुणवत्ता जांच और निगरानी होगी मजबूत

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दवाओं की वैज्ञानिक जांच, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया है। उन्होंने नकली एवं अवमानक दवाओं के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही, आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण दवाओं के महत्व के प्रति जागरूक करने और इस अभियान में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

जनभागीदारी से दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की पहल

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य पारदर्शी निगरानी व्यवस्था, समयबद्ध जांच और जनभागीदारी के माध्यम से दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। शिकायत के लिए ई-मेल और निर्धारित समय पर फोन की सुविधा उपलब्ध होने से नागरिकों को दवाओं से संबंधित अनियमितताओं की सूचना सीधे विभाग तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे नकली एवं अवमानक दवाओं के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *